सुंदरगढ़ में दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे दुकान-बाजार

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने सुंदरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के लिए नया निर्देश जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:16 AM (IST)
सुंदरगढ़ में दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे दुकान-बाजार
सुंदरगढ़ में दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे दुकान-बाजार

जासं, राउरकेला : कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने सुंदरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के लिए नया निर्देश जारी किया है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही सब्जी, मांस मछली व फुटपॉथ पर लगने वाली अस्थाई दुकानें खुलेंगी। दोपहर दो बजे के बाद बैठक, भीड़ या लोगों के आने जाने पर भी रोक रहेगी। यह निर्देश 15 अगस्त तक जारी रहेगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर कोविड नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर वासियों को बेवजह घरों से नहीं निकलने, मास्क पहनने व शारीरिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

chat bot
आपका साथी