मृत्युंजय महादेव मंदिर का स्थापना दिवस मना

राजगांगपुर ब्लाक के जामपाली स्थित ओआइएसएल कॉलोनी शिव मंदिर में मृत्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:28 PM (IST)
मृत्युंजय महादेव मंदिर का स्थापना दिवस मना
मृत्युंजय महादेव मंदिर का स्थापना दिवस मना

संवाद सूत्र, राजगांगपुर: राजगांगपुर ब्लाक के जामपाली स्थित ओआइएसएल कॉलोनी शिव मंदिर में मृत्युंजय महादेव मंदिर का आठवां स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: काल से ही मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा। मंदिर के पुजारी राजेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कराया। जिसमें पावर प्लांट प्रमुख संजय ¨सह, निवर्तमान सुरक्षा प्रमुख कृष्ण बल्लभ लाल एवं महेंद्र प्रसाद उपाध्याय सहित कॉलोनी के कई सदस्यों ने रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया। संध्या के समय मृत्युंजय महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया तथा संध्या आरती का आयोजन किया गया। जिसमें प्लांट के सीईओ नंदकिशोर तिवारी सहित कॉलोनी के महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी