बीजद ने सैनिटाइजेशन के साथ बांटे मास्क

शहर के वार्ड नंबर-8 लिपलोई में चार कोरोना मरीज सामने आने के बाद बुधवार को बीजू जनता दल की ओर से क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 05:14 AM (IST)
बीजद ने सैनिटाइजेशन के साथ बांटे मास्क
बीजद ने सैनिटाइजेशन के साथ बांटे मास्क

संसू, राजगांगपुर : शहर के वार्ड नंबर-8 लिपलोई में चार कोरोना मरीज सामने आने के बाद बुधवार को बीजू जनता दल की ओर से क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बीजद कार्यकर्ताओं ने इलाके को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। दल के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बेहरा के नेतृत्व में चले इस अभियान में राजेन्द्र कुमार लेंका, छात्र बीजद के अध्यक्ष विश्वप्रकाश बेहरा, राकेश राणा, अबदूस सलाम, तोहित, अखिलेश दास, अजित बेहरा प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी