संगम महिला मंडल ने आश्रम के बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने बुधवार को शांति आश्रम के बच्चों के बीच क्रिसमस की खुशियां बांटते हुए कुछ बच्चों जन्मदिन भी मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 10:54 PM (IST)
संगम महिला मंडल ने आश्रम के बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस
संगम महिला मंडल ने आश्रम के बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

संसू, राजगांगपुर : संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने बुधवार को रानीबंध स्थित शांति आश्रम के बच्चों के साथ क्रिस्मस का त्योहार मनाया। इस दौरान आश्रम के 5 अनाथ बच्चों का जन्म दिन होने से उन्हें नए कपड़े प्रदान कर व केक काटकर उनका भी जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर मंडल टीम ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री प्रदान करते हुए अल्पाहार कराया तथा सभी ने बच्चों के साथ नृत्य भी किया। इसमें अर्चना श्रीवास्तव, संगीता अग्रवाल, दीप्ती कुशवाहा, ऊषा पारिख, सितारा परवीन, रेनू जायसवाल, राखी षाड़ंगी, पुर्णिमा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, दीपिका मित्तल शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी