गौ सेवा में निहित देश सेवा: कमल

राजगांगपुर स्थित वीर प्रताप गौशाला में गणतंत्र दिवस के मौके पर राजगांग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 11:48 PM (IST)
गौ सेवा में निहित देश सेवा: कमल
गौ सेवा में निहित देश सेवा: कमल

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़: राजगांगपुर स्थित वीर प्रताप गौशाला में गणतंत्र दिवस के मौके पर राजगांगपुर विकास परिषद के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने तिरंगा फहराया और सभी को इसकी बधाई देते हुए गौ सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हम गाय को माता कहते हैं क्योंकि वो दूध, गोबर व गोमूत्र के माध्यम से हम पर उपकार करती है। पहले हर घर में गाय रहती थी, घर खुशहाल रहता था। आज हम गाय की जगह अन्य जानवर पालने लगे हैं। इस पर विचार कर गौ पालन के लिए आगे आना चाहिए। इससे हम देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द गौशाला में हवन और दाह संस्कार के लिए गोबर काष्ठ तथा जैविक खाद बनना शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर परिषद के श्रवण टिबरेवाल, नटवर शर्मा, दिलीप अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल(श्रीराम गली), धीरज मित्तल,अमित अग्रवाल, राधेश्याम प्रमुख सहित गौशाला के कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी