हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती

राजगांगपुर थाना अंतर्गत सिलीकुदर गांव में शुक्रवार की सुबह हाथी के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:36 AM (IST)
हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती
हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती

संवाद सूत्र, राजगांगपुर: राजगांगपुर थाना अंतर्गत सिलीकुदर गांव में शुक्रवार की सुबह हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए राजगांगपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद राउरकेला सरकारी अस्पताल स्थानांतरित किया गया. जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

राजगांगपुर के सिलीकुदर गांव निवासी 28 वर्षीय फ्रांसीस एक्का ओसीएल में काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह काम पर जाने के लिए निकला था। तभी वह एक हाथी से सामना हो गया। हाथी ने उसे सूंड़ से पकड़ने के बाद नीचे पटक दिया। जिसके बाद फ्रांसीस ने शोर मचाने से वहां गांववाले पहुंच गए तथा हाथी को वहां से भगाया। जिसके बाद फ्रांसीस को इलाज के लिए पहले राजगांगपुर अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। वन विभाग की ओर से इस हाथी को भगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी