महिला की पत्थर से कूचकर हत्या

राजगांगपुर थाना अंतर्गत झोंपड़ीपाड़ा बस्ती से महज पांच सौ मीटर की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:47 PM (IST)
महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
महिला की पत्थर से कूचकर हत्या

संवाद सूत्र, राजगांगपुर:

राजगांगपुर थाना अंतर्गत झोंपड़ीपाड़ा बस्ती से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक 55 वर्षीय महिला की लाश मिलने की घटना से वहां पर सनसनी फैल गयी है। मृतक के शरीर पर वस्त्र नहीं होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। मृतक की पहचान झोपड़ीपाड़ा बस्ती की निवासी मणि गोसाइं के रूप में हुयी है। राजगांगपुर पुलिस एक हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

राजगांगपुर की झोपड़ीपाड़ा बस्ती में गुरुवार की शाम वहां के करमू गोसाइ के घर में करम पूजा हो रही थी। जिसमें वहां तक देर रात तक नाच-गाने का दौर चला। यहां करम नृत्य करने के लिये पोट¨सग गांव, लिपलोई सहित अन्य स्थानों से भी लोग पहुंचे थे। जिसमें मणि गोसाईं को भी लोगों ने रात 11 बजे तक नाचते हुये देखा था। जिसके बाद यहां पर शुक्रवार की सुबह छह बजे तक नाच-गाने का दौर चला। जिसके बाद सुबह छह बजे के बाद जब लोग पास के मैदान में शौच के लिये गये तो देखा कि वहां पर एक अधेड़ महिला की लाश पड़ी है। इसकी सूचना पुलिस को देने से राजगांगपुर पुलिस ने वहां पहुंचकर छानबीन शुरू की। मृत महिला के शरीर पर कपड़े न होने तथा शरीर के कई स्थानों पर चोट के निशान होने से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस एक हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी