लोहरा समाज को शिक्षित व संगठित बनाने पर जोर

बीआरआइ क्लब मैदान में रविवार को लोहार - लोहरा समाज का जिला स्तरीय सम्म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 10:50 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 10:50 PM (IST)
लोहरा समाज को शिक्षित व संगठित बनाने पर जोर
लोहरा समाज को शिक्षित व संगठित बनाने पर जोर

संसू, बीरमित्रपुर : बीआरआइ क्लब मैदान में रविवार को लोहार - लोहरा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष धुपा लोहार ने समाज के लोगों को शिक्षित व संगठित होने पर जोर दिया। अनुसूचित जनजाति की सूचि से लोहरा लोहार जाति को शामिल नहीं करने पर उन्होंने क्षोभ प्रकट किया एवं इसके लिए आंदोलन तेज करने की बात कही।

बीआरआइ क्लब मैदान में शंकर कैइथा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मुसकू केरकेटा ने कहा कि समाज के लोगों के संगठित नहीं होने के कारण लोगों अधिकार से वंचित हैं। वर्तमान में लोगों के जागरूक होने के कारण अधिकार के लिए आंदोलन को मजबूती मिलने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष सरखु नागवंशी, जिला अध्यक्ष श्रीकांत केरकेटा, उपाध्यक्ष साइबू लोहार, कोषाध्यक्ष लखन लोहार, शिवशंकर लोहार, मंगल लोहरा, चमन केरकेटा, बैजू कइथा, सुनील कइथा, देवेन्द्र कइथा, देवानंद केरकेटा आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी