झरझरा महोत्सव में पुरुलिया के छऊ ने मोहा

सीमेंटनगरी के फुटबाल मैदान में आयोजित झरझरा महोत्सव में रविव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 11:09 PM (IST)
झरझरा महोत्सव में पुरुलिया के छऊ ने मोहा
झरझरा महोत्सव में पुरुलिया के छऊ ने मोहा

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : सीमेंटनगरी के फुटबाल मैदान में आयोजित झरझरा महोत्सव में रविवार की शाम पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने अपने नृत्य व अभिनय से देवी मां की शक्ति का विलक्षण प्रदर्शन किया। इसमें शास्त्रीय व लोकनृत्य का अनूठा समागम भी दर्शकों को खूब भाया। हल्की बूंदाबांदी के बीच भी इसका आनंद लेने बड़ी संख्या में कला प्रेमी पहुंचे थे।

महोत्सव में रविवार की शाम मुख्य अतिथि ओसीएल के कार्यकारी निदेशक सुनील गुप्ता तथा जामपाली स्थित ओआइएसएल के प्रमुख मनोज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना की तथा इससे कला, संस्कृति व परंपरा से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने की बात कही। छऊ नृत्य का आनंद लेने सहित कलाकारों की प्रशंसा की। बलांगीर का नटराज डांस ग्रुप, राजगांगपुर अरविदो स्कूल, स्नेहा शर्मा की श्रीकृष्ण डांस ग्रुप कला परिषद समेत भुवनेश्वर की नृत्य धाम के कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य के साथ लोक नृत्य प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। महोत्सव को सफल बनाने में झरझरा कमेटी के इफ्तिखार अहमद, पूर्व अध्यक्ष संजीव बेहुरा, संस्थापक सह पूर्व अध्यक्ष घोघड़मल गड़ोदिया सहित वर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, राजेंद्र बेहरा व अशोक साहु अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी