पश्चिम ओडिशा में वज्रपात से दो महिला समेत चार मरे

वज्रपात से12 लोग घायल हो गए हैं, दो का बुर्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 02:01 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 02:01 PM (IST)
पश्चिम ओडिशा में वज्रपात से दो महिला समेत चार मरे
पश्चिम ओडिशा में वज्रपात से दो महिला समेत चार मरे

संबलपुर, जेएनएन। आसमानी बिजली (वज्रपात) से पश्चिम ओडिशा के बरगढ़, बलांगीर और सोनपुर जिला में रविवार को दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य दर्जन भर लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो को इलाज के लिए बुर्ला स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।

आसमानी बिजली का यह कहर रविवार की शाम को बरपा। बरगढ़ जिला के अताबिरा थाना अंतर्गत पोढ़बाहालटिकरा गांव की कुछ महिलाएं खेतों में धान की रोपनी कर रही थीं तभी बारिश शुरू हो गई और आसमान में बिजली कौंधने लगी। महिलाएं किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचती कि इससे पहले ही वज्रपात हो गया। इस वज्रपात में 50 वर्षीय मिनी मिर्धा और 30 वर्षीय सुबलया मिर्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत मिनी मिर्धा विधवा थी और इसके दो बच्चे हैं। इसी तरह, मृतका सुबलया के भी दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। आसपास के खेतों में काम कर रहे कुछ अन्य लोग भी झुलस गए।

इनमें से 30 वर्षीय लोचन मिर्धा और 25 वर्षीय कैलाश मिर्धा को इलाज के लिए बुर्ला स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव की 35 वर्षीय विधवा रईबरी मिर्धा भी इस वज्रपात में झुलस गई है। वहीं, सोनपुर जिला के वीरमहाराजपुर थाना अंतर्गत लुडुरपंक गांव में वज्रपात से 65 वर्षीय सुबल महाकुड और बलांगीर जिला के टिटिलागढ़ उपसंभाग के झरीपाली गांव के सत्यजीत भोई की मौत हो गई। सत्यजीत अपने साथी राजू नाग के साथ शिव मंदिर की ओर जा रहा था। वज्रपात में राजू भी आहत हुआ। इसी तरह, कांटांबाजी में वज्रपात से आठ महिलाएं झुलस गईं।

chat bot
आपका साथी