राजगांगपुर मो परिवार ने मनाया पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर लिपलोई पुलिया के समीप साई मंदिर के पास राजगांगपुर बीजू जनता दल के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा एवं बीजू छात्र जनता दल के विश्व प्रकाश बेहरा उर्फ सिपुन के तत्वावधान में ओडिशा मो परिवार की ओर से पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:26 AM (IST)
राजगांगपुर मो परिवार ने मनाया पर्यावरण दिवस
राजगांगपुर मो परिवार ने मनाया पर्यावरण दिवस

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर लिपलोई पुलिया के समीप साई मंदिर के पास राजगांगपुर बीजू जनता दल के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा एवं बीजू छात्र जनता दल के विश्व प्रकाश बेहरा उर्फ सिपुन के तत्वावधान में ओडिशा मो परिवार की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर राजेंद्र बेहरा ने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए हमें हर एक अवसर पर अपने घर या आसपास में एक पेड़ लगाने की जरूरत है। क्योंकि पेड़ बचेंगे तो हम बचेंगे और हमारा पर्यावरण बचेगा। टाउन अध्यक्ष ने कहा कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है उतना ही उसकी देखभाल कर बड़ा करना है। राजेन्द्र मोहंती, अजित बेहरा, विभूति भूषण दास, अखिलेश दास, सुरेन एक्का, मोहम्मद इम्तियाज, सुशील स्वाई, सुधीर दास, आशीष सतपथी, राजेंद्र लेंका, सुधीर साह, तुषार नायक, स्वागत चक्र, रतन यादव, निहार सामल, पवित्र नायक, सिद्धार्थ मलिक सहित अन्य स्वेच्छा सेवी शामिल होकर पौधरोपण कर परिवेश को स्वच्छ एवं निर्मल रखने का संकल्प लिया। यूथ मूवमेंट फेडरेशन ने आयोजित की चित्रांकन प्रतियोगिता विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ मूवमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, राउरकेला की ओर से ऑनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हुए। दसवीं से बारहवीं कक्षा वर्ग में अíपता चौहान, अर्पणा कुजूर, रश्मिरेखा बिस्वाल, रश्मिता बिस्वाल, सातवीं से नौवीं कक्षा वर्ग में विदीषा नायक, स्नेहस्मृति महंती, चिन्मय नायक, कुसमिता साय, जतिका मिश्र, चौथी से छठवीं कक्षा के लिए उपासना साहू, पवित्र बारिक, अम्लान अंशुमान प्रधान, साइना चौधरी, स्वयंश्री साइन्नाता, आशिका, अनुष्का देव, सूर्य सिंह राजपूत, ऋषभ सिंह, अनिकेत पटनायक, दिव्यज्योति दास, रितिक प्रसाद, पहली से तीसरी कक्षा ग्रुप में साई आश्रित महंती, आराध्या प्रधान, अश्लेषा नायक, अनीमा महंती, आरोस्मिता बेहुरिया, भैरव राउत ने हिस्सा लिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आंचलिक शाखा के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में चित्रकार देवेन्द्र महाराणा एवं रश्मिरेखा धल ने चित्रों का मूल्यांकन किया। वाइएमएफआइ के महासचिव विवेकानंद दास ने इसका संयोजन किया।

chat bot
आपका साथी