रंग महोत्सव में डालमिया विद्यामंदिर का श्रेष्ठ प्रदर्शन

जाजपुर में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग महोत्सव में डाल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 11:37 PM (IST)
रंग महोत्सव में डालमिया विद्यामंदिर का श्रेष्ठ प्रदर्शन
रंग महोत्सव में डालमिया विद्यामंदिर का श्रेष्ठ प्रदर्शन

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : जाजपुर में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग महोत्सव में डालमिया विद्यामंदिर राजगांगपुर के विद्याíथयों का प्रदर्शन अच्छा रहा। स्कूल परिसर में उन सभी को सम्मानित किया गया। आह्वान रंग महोत्सव जाजपुर की ओर से राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें डालमिया विद्या मंदिर के छात्राओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में विद्यालय की नौ छात्राओं ने नव दुर्गा नृत्य प्रस्तुत किया था। जिसके लिए उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा शास्त्रीय नृत्य में सेलिना महापात्र और उप-शास्त्रीय नृत्य में यश लेंका ने द्वितीय स्थान तथा युगल लोक नृत्य में मेघना विनोद और संयम लेंका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार अभिभावकों में हर्ष है। विद्यालय के प्राचार्या डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी ने छात्राओं को शुभकामना देते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

chat bot
आपका साथी