पर्यटन विकास के लिए होगा परिषद का गठन

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नई पहल की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 06:12 PM (IST)
पर्यटन विकास के लिए होगा परिषद का गठन
पर्यटन विकास के लिए होगा परिषद का गठन

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नई पहल की जा रही है। इसके लिए जिला पर्यटन विकास परिषद का गठन किया जाएगा। पर्यटन विकास के लिए क्षेत्र की पहचान कर इसके विकास के लिए भी काम किये जाएंगे।

जिला पर्यटन विभाग सूत्रों के अनुसार पर्यटन विकास परिषद नोडल एजेंसी के जरिए काम कराने के साथ साथ जिले व अनुमंडल के विभिन्न सरकारी संस्थानों के सहयोग से कोष संग्रह करेगी। जिले के सभी पर्यटन स्थलों की विस्तृत सूचना वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। स्थानीय लोगों को गाइड, अवैतनिक फोटोग्राफर नियुक्त करने के साथ इसका प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। पर्यटन के विकास के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला, पर्यटन संबंधित प्रतियोगिता, स्थानीय वा¨शदों को लेकर विकास समिति का गठन, आम लोगों के आर्थिक स्थिति के आधार पर शुल्क निर्धारण, पर्यटन विभाग के नियम के अनुसार लाइसेंस प्रदान करने, मान्यता दिलाने का काम करने का काम किया जाएगा।

राजस्व आयुक्त परिषद के संरक्षक होंगे जबकि संबंधित क्षेत्र के जिलापाल को अध्यक्ष का दायित्व दिया जाएगा। परिषद के सदस्य के रूप में वन मंडल अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास संस्था के परियोजना अधिकारी, एसपी, स्थानीय सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, ग्राम्य विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला होटल संघ, ट्रेवल एजेंट संघ, के अध्यक्ष, निर्वाचित प्रतिनिधि एवं पर्यटन विकास के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी