जामूडीह-कुंचीपानी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया ढही

बणई अनुमंडल के जामूडीह- कुंचीपानी मार्ग में रविवार की दोपहर क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 11:08 PM (IST)
जामूडीह-कुंचीपानी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया ढही
जामूडीह-कुंचीपानी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया ढही

संवादसूत्र, लहुणीपाड़ा : बणई अनुमंडल के जामूडीह- कुंचीपानी मार्ग में रविवार की दोपहर को ढलाई के दौरान निर्माणाधीन पुलिया ढह गई। इससे यहां काम कर रहे ढाई दर्जन श्रमिक जख्मी हो गए। इनमें से 11 श्रमिकों की हालत गंभीर बतायी जा रही है एवं उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जामूडीह- कुंचीपानी मार्ग में ठेका संस्था एनबीसीसी के जरिए झारतरंग नाला में नई पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था। रविवार को इसके ऊपरी हिस्से की ढलाई के दौरान अचानक रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे यह ढह गई एवं श्रमिक करीब 20 फीट नीचे गिर गए। मलबे के साथ नीचे गिरने से 30 श्रमिकों को चोट लगी। घटना के बाद यहां अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाया गया तथा उन्हें इलाज के लिए बणई अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। बणई अनुमंडीय अस्पताल में हालत नाजुक होने के कारण 11 श्रमिकों को अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। इनमें ¨चतामणि मुंडारी, जारमनी मुंडारी, संतोष कुमार,गयामा मुंडारी, मंगल मुंडारी, गुरबारी ओराम, सबर मुंडारी, रचना मुंडा, सुमित्रा मुंडारी शामिल हैं। अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। आधा दर्जन श्रमिकों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। सभी मजदूर आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। पुलिया की सें¨ट्रग ठीक नहीं होने के कारण यह हादसा होने की बात कही जा रही है। रविवार होने के कारण कोई सरकारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके। ठेका संस्था के कर्मचारी भी घटना के बाद वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोइड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी छानबीन शुरू की।

chat bot
आपका साथी