मोदी की उपलब्धियां घर-घर पहुंचा रहे भाजपाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी का प्रथम वर्ष पूरा होने पर राजगांगपुर भाजपा मंडल की ओर से गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 06:13 AM (IST)
मोदी की उपलब्धियां घर-घर पहुंचा रहे भाजपाई
मोदी की उपलब्धियां घर-घर पहुंचा रहे भाजपाई

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी का प्रथम वर्ष पूरा होने पर राजगांगपुर भाजपा मंडल की ओर से गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर पांच में घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पीएम मोदी की पत्रिका का वितरण किया। चितरंजन साहू की अगुवाई में चले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भट्टा पाड़ा, स्वाधीन कालोनी क्षेत्र के बाशिंदों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी भी दी। रामशंकर साहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी