फरवरी में सुंदरगढ़ दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक : दास

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आगामी 19 फरवरी को सुंदरगढ़ जिले के दौरे पर आ रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:06 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:06 AM (IST)
फरवरी में सुंदरगढ़ दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक : दास
फरवरी में सुंदरगढ़ दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक : दास

संसू, राजगांगपुर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आगामी 19 फरवरी को सुंदरगढ़ जिले के दौरे पर आ रहे है। अपने दौरे के क्रम में वे जिलावासियों को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह जानकारी बीजद के प्रदेश सचिव प्रणव प्रकाश दास ने दी। बीजद सुप्रीमो के जिला दौरे को लेकर सुंदरगढ़ के मात्रिकालो भवन में आयोजित बैठक में दास ने पार्टी को मजबूत करने सहित एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। कहा, हम सभी को एक कार्यकर्ता बनकर आगे लाइन में खड़े होकर काम करने की जरूरत है। प्रदेश सचिव ने चेताया कि किसी को भी पार्टी विरोधी काम करते पाया गया तो उसे तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। खासकर युवाओं को आगे आकर पार्टी की कमान संभालने पर प्रदेश सचिव ने जोर दिया। जिला पर्यवेक्षक प्रीति रंजन घड़ई ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक, जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो, दिलीप तिर्की, सुनीता बिस्वाल, सरपंच, जिला पार्षद, बीजू युवा जनता दल, बीजू छात्र जनता दल के कार्यकर्ता मौजूद थे। कुतरा में बैल से टकराकर बाइक सवार घायल : कुतरा थाना अंतर्गत रांची रोड में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास बाइक, बैल से टकरा जाने के कारण दो युवक जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजगांगपुर शहर के विश्वजीत माइती व देवाशीष परीडा बाइक से घर लौट रहे थे। रांची रोड में अचानक बाइक के सामने बैल आ गया। गति तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया एवं गिरने से दोनों जख्मी हो गए। इसमें विश्वजीत का पैर टूट गया है। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी