योग चैंपियनशिप में राउरकेला के 11 साधक पुरस्कृत

योग प्रतियोगिता में राउरकेला के 11 साधक हुए पुरस्कृत।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 10:06 PM (IST)
योग चैंपियनशिप में राउरकेला के 11 साधक पुरस्कृत
योग चैंपियनशिप में राउरकेला के 11 साधक पुरस्कृत

योग चैंपियनशिप में राउरकेला के 11 साधक पुरस्कृत

जासं, राउरकेला : गायत्री चैरिटेबल ट्रस्ट सर्वोदय नगर पुरी ओडिशा की ओर राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 14 से 16 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों के ढाई सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें राउरकेला रेलवे कालोनी केंद्र के योगाचार्य सत्यनारायण दास, नव किशोर धवल की अगुवाई में 38 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इनमें से 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महाशक्ति गायत्री चैरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्णचंद्र मिश्रा व सचिव कालीचरण मिश्रा के प्रयास से राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता हुई। इसमें राउरकेला के प्रतिभागियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। प्रतियोगिता में राउरकेला के चंद्रशेखर महाराणा, उमेश कुमार, संगीता धवल, सुसानी मुंडारी, कल्पना कुम्हार, अक्षरा ठाकुर, सचिन गुप्ता, पाखी राजभर, मनोज गुप्ता, रजनी कुमारी को पुरस्कृत किया गया। वहीं प्रशिक्षक नव किशोर धवल को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार लेकर सोमवार की सुबह तपस्विनी एक्सप्रेस से साधक राउरकेला लौटे। यहां गायत्री शक्तिपीठ के राममोहन साहू, सत्यनारायण दास समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया गया। सफल विद्यार्थियों को गायत्री परिवार की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी