बहन के घर मिली सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला

संसू, संबलपुर : शहर से पति और छह वर्ष की बेटी के साथ कार से जगत¨सहपुर जाने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 May 2018 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 07 May 2018 09:10 PM (IST)
बहन के घर मिली सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला
बहन के घर मिली सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला

संसू, संबलपुर : शहर से पति और छह वर्ष की बेटी के साथ कार से जगत¨सहपुर जाने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने के बाद से लापता महिला का पता चल गया है। वर्तमान वह जगत¨सहपुर में अपनी बहन के घर में है। यह सूचना मिलने के बाद हंडपा पुलिस उसके पति और बेटी को साथ लेकर जगत¨सहपुर पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस को पता चला है कि महिला के साथ पहले चार लोगों ने और बाद में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया और फिर उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के हाथ लगी एक सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला है कि घटनावाली रात महिला ने एक ट्रक में लिफ्ट भी लिया था। संभवत: इसी ट्रक से वह जगत¨सहपुर पहुंची। महिला से पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

उल्लेखनीय है शहर निवासी उक्त महिला अपने पति और बेटी के साथ गुरुवार की शाम कार से जगत¨सहपुर जाने निकली थी और अनुगुल जिला के नाकची चौक के निकट लघुशंका के लिए कार से उतरी थी। इसके बाद वह दोबारा कार के पास पहुंचकर कार से पानी की बोतल लेकर गई। पति ने सोचा की पत्नी कार में बैठ गई है और वह गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए। आधी रात के समय अकेली महिला को देख असामाजिक तत्व उसे जबरन उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। हंडपा पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि महिला से दोबारा दुष्कर्म में एक ऑटो चालक और एक नाबालिग समेत तीन लोग शामिल थे। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी