22 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

संबलपुर : रेढ़ाखोल पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांजा तस्करी के आरोप में रेढ़ाखोल के दो यु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Sep 2017 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 02 Sep 2017 06:19 PM (IST)
22 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
22 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

संबलपुर : रेढ़ाखोल पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांजा तस्करी के आरोप में रेढ़ाखोल के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शुभ्रांशु नाग और कुमुद नाग के पास से पुलिस ने 22 किलो गांजा बरामद कर उनकी बाइक जब्त कर लिया है। यह दोनों बउद जिला से गांजा लेकर रेढ़ाखोल की ओर आ रहे थे। सुंढीमुंडा रेलवे पुल के निकट पुलिस ने इनको रोका और छानबीन में इनके पास से एक बड़े पैकेट में भर्ती गांजा बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उधर, बुर्ला पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के निकट एक ऑटोरिक्शा का पीछा कर उसमें लदी विदेशी शराब की 134 बोतल जब्त किया है। ऑटो का चालक मौका मिलते ही फरार हो गया है। पुलिस ऑटोरिक्शा जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी