22 किलो गांजा और बोलेरो के साथ तीन गिरफ्तार

बुर्ला थाने की पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 किलो गांजा और एक बोलेरो जब्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:48 PM (IST)
22 किलो गांजा और बोलेरो के साथ तीन गिरफ्तार
22 किलो गांजा और बोलेरो के साथ तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : बुर्ला थाने की पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 किलो गांजा और एक बोलेरो जब्त किया गया है। बुर्ला पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात नाइट क‌र्फ्यू के दौरान जब पुलिस कोलकाता-मुंबई राजमार्ग पर गोशाला चौक इलाके में जांच कर रही थी तभी बरगढ़ की ओर से आती एक बोलेरो की जांच के दौरान 22 किलो गांजा मिला था। ऐसे में पुलिस ने बोलेरो में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बरगढ़ जिला के इंद्रेश सिंह, कान्हा दास और शेख सागिर को गिरफ्तार किया। बुधवार को तीनों को कोर्ट में हाजिर करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ढाई सौ ग्राम गांजा के साथ बाइकसवार युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : कोविड दिशानिर्देश के तहत बुधवार की दोपहर लक्ष्मी टाकिज चौक में जिला प्रशासन, पुलिस और महानगर निगम की संयुक्त जांच पड़ताल के दौरान एक बाइक चालक के पास से ढाई सौ ग्राम गांजा जब्त किया। टाउन थाना की पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम मुख्तार मोहम्मद है और वह धनुपाली थाना अंतर्गत सोनापाली का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दो युवक एक बाइक से लक्ष्मी टाकिज चौक से होकर गुजर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका था। इस दौरान बाइक के पीछे की सीट पर बैठा एक युवक चुपके से उतर कर भीड़ में गायब हो गया, जबकि चालक को पुलिस ने रोक लिया।

chat bot
आपका साथी