सुश्रिता ने जीता वॉयस ऑफ वेस्टर्न ओडिशा का खिताब

ओडिशा सांस्कृतिक समाज भवन में रविवार की रात आयोजित रियलिटी शो वॉयस ऑफ ओडिशा़ का खिताब सुश्रिता पाणिग्राही ने अपनी गायकी के बल पर जीत लिया।

By Edited By: Publish:Tue, 18 Jun 2019 05:50 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 09:15 AM (IST)
सुश्रिता ने जीता वॉयस ऑफ वेस्टर्न ओडिशा का खिताब
सुश्रिता ने जीता वॉयस ऑफ वेस्टर्न ओडिशा का खिताब
संबलपुर, जेएनएन।ओडिशा सांस्कृतिक समाज भवन में रविवार की रात आयोजित रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ वेस्टर्न ओडिशा' का खिताब सुश्रिता पाणिग्राही ने अपनी गायकी के बल पर जीत लिया। सुश्रिता का मुकाबला अन्य 26 प्रतिभागियों के साथ था। इसी तरह श्रावणी दास को ऑडियंस च्वॉइस और अजय ¨सहदेव को बेस्ट परफार्मर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। संगीत संस्था रंगोली की ओर से आयोजित इस रियलिटी शो में बतौर अतिथि समाजसेवी माधव डालमिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बाबू महांती, संगीत मिश्र और कमलेश विचारक के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा संस्था के अध्यक्ष पवित्र त्रिपाठी, आयोजन सचिव भागीरथी ¨सहदेव, त्रिलोचन त्रिपाठी एवं कई अन्य ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी