सुरभि बाल महोत्सव में संबलपुर जिला पुरस्कृत

राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित राज्यस्तरीय बाल महोत्सव - सुरभि में संबलपुर जिला को शिक्षा के विकास और मूलभूत सुविधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:22 AM (IST)
सुरभि बाल महोत्सव में संबलपुर जिला पुरस्कृत
सुरभि बाल महोत्सव में संबलपुर जिला पुरस्कृत

संवाद सूत्र, संबलपुर : राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित राज्यस्तरीय बाल महोत्सव 'सुरभि' समारोह में संबलपुर जिला को शिक्षा के विकास और मूलभूत सुविधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। राज्य के कृषि मंत्री अरुण साहू और जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन नायक ने संबलपुर जिला शिक्षा अधिकारी सुबोध दास को यह पुरस्कार प्रदान किया।

बताया गया है कि नीति आयोग की ओर से संचालित ई संस्था ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ प्रदेश में ऑनलाइन मानीटरिग कर विभिन्न स्कूलों के विकास और मूलभूत सुविधाओं का मूल्यांकन कर यह पुरस्कार प्रदान करती है। इस वर्ष संबलपुर जिला समेत ओडिशा के पांच जिलों को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। शिक्षा विभाग के कार्य की ऑनलाइन मॉनीटरिग करने वाली यह संस्था 44 मापदंडों पर विचार करने के बाद यह पुरस्कार प्रदान किया है।

chat bot
आपका साथी