शंकर बने ओडिशा सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष

संबलपुर : ओडिशा सांस्कृतिक समाज भवन में गुरुवार को आयोजित बैठक के बाद सांस्कृतिक समाज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 02:45 AM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 02:45 AM (IST)
शंकर बने ओडिशा सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष
शंकर बने ओडिशा सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष

संबलपुर : ओडिशा सांस्कृतिक समाज भवन में गुरुवार को आयोजित बैठक के बाद सांस्कृतिक समाज के नए कार्यकर्ताओं का चुनाव संपन्न रहा। वर्ष 2017-19 के लिए प्रो. शंकर प्रसाद पति को अध्यक्ष और बोधराम दास को महासचिव चुना गया।

सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष पंडित बिरंचि नारायण पति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डॉ. विजय प्रधान और संजय मिश्र ने चुनाव का संचालन किया। इसमें डॉ. मीनकेतन पाढी और नरेंद्र पाणिग्राही को उपाध्यक्ष और यदुमणि बेहेरा को कार्यालय सचिव चुना गया। पर्यावरण उपसमिति के लिए ऋषि पात्र, शिक्षा उप समिति के लिए डॉ. गौरीदास प्रधान, उपभोक्ता सुरक्षा उप समिति के लिए लोकनाथ पांडे और पुस्तकालय उप समिति के लिए डॉ. सिद्धार्थ पंडा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी कमेटी के लिए 21 सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

chat bot
आपका साथी