दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

लखनपुर ब्लॉक की सीमावर्ती पंचायत कनकतोरा के कुहाकुंडा चौक के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर मंगलवार की रात आठ बजे दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई जबकि अन्य चालक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में इलाजरत है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:17 AM (IST)
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक की सीमावर्ती पंचायत कनकतोरा के कुहाकुंडा चौक के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर मंगलवार की रात आठ बजे दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य चालक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में इलाजरत है। मिली जानकारी के अनुसार बादिमाल पंचायत के करलाबहाल गांव का 25 वर्षीय गोविंद मिर्धा बाइक संख्या सीजी 13 यूजी 2214 से अपने गांव लौट रहा था कि कुहकुंडा चौक में उसकी भिड़ंत सामने से आ रही बाइक संख्या सीजी 06 जीएच 1207 से हो गई। इस बाइक को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सरिया गांव निवासी 45 वर्षीय बृंदावन मेहेर चला रहा था। इस दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कनकतोरा पुलिस चौकी प्रभारी सौभाग्य राउत ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की। जांच के बाद डॉक्टरों ने वृंदावन मेहेर को मृत घोषित कर दिया जबकि गोविंद मिर्धा का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार अधिक रक्तस्त्राव की वजह से वृंदावन की मौत हो गई। पुलिस ने वृंदावन के शव को पोस्टमार्टम के लिए झारसुगुड़ा भिजवाने के साथ ही आगे की जांच जारी रखी है।

chat bot
आपका साथी