इंजीनिय¨रग छात्रा से छेड़खानी में दो गिरफ्तार

उपनगर बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप बुर्ला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 09:06 PM (IST)
इंजीनिय¨रग छात्रा से छेड़खानी में दो गिरफ्तार
इंजीनिय¨रग छात्रा से छेड़खानी में दो गिरफ्तार

संसू, संबलपुर : उपनगर बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुर्ला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुर्ला थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो दिन पहले अपने मित्र के साथ साइफन की ओर घूमने गई थी तभी वहां पहुंचे दो युवकों ने चुपके से छात्रा का फोटो खींचने समेत वीडियो बना लिया। छात्रा को जब इसका पता चला तब उसने दोनों युवकों से फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा। आरोप है कि दोनों युवकों ने इसके बदले रुपये मांगने समेत छात्रा को अश्लील इशारे भी किए। इस घटना के वाद साइफन से वापस लौटकर छात्रा थाना पहुंची और घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक खेतराजपुर थाना अंतर्गत बड़ाबाजार का मंटू प्रुसेठ और दूसरा गोशाला इलाके का कृपा¨सधु बताया गया है।

chat bot
आपका साथी