तालपदर गांव में भारत विकास परिषद का पौधरोपण

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर संबलपुर जिला इकाई की ओर से तालपदर गांव में पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 09:10 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:43 AM (IST)
तालपदर गांव में भारत विकास परिषद का पौधरोपण
तालपदर गांव में भारत विकास परिषद का पौधरोपण

संवाद सूत्र, संबलपुर: भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर संबलपुर जिला इकाई की ओर से गौशाला निकटस्थ तालपदर गांव में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। परिषद के शाखा अध्यक्ष डॉ.विनोद बिहारी नायक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वेणुधर पंडा ने स्वागत भाषण दिया जबकि श्यामसुंदर शर्मा ने परिषद के पांच स्तंभ संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गांव के आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में वृंदावन मिश्र, भक्तप्रसाद नंद, रामेश्वर पुरोहित, मकरध्वज जोशी, गिरिजा देवी, रामचंद्र मिश्र, योगेश होता, राम नारायण पाढ़ी, अमिय महापात्र, अशोक पंडा, विनोद बिहारी पटेल, सुरेश डालमिया, भास्कर राव, राजेश पवार, केवी राजू, पूरन दधीच, बसंत पवार, दिनेश शर्मा प्रमुख शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी