मोदी-नवीन की करनी बताने पंचायत चली कांग्रेस

मां-माटी को सम्मान, किसानों पर ध्यान और युवाओं को रोजगार दिए जाने के संदेश के साथ जिला कांग्रेस की ओर से पंचायत चलो, वार्ड चलो अभियान शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 07:09 AM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 07:09 AM (IST)
मोदी-नवीन की करनी बताने पंचायत चली कांग्रेस
मोदी-नवीन की करनी बताने पंचायत चली कांग्रेस

संसू, संबलपुर : मां-माटी को सम्मान, किसानों पर ध्यान और युवाओं को रोजगार दिए जाने के संदेश के साथ जिला कांग्रेस की ओर से 'पंचायत चलो, वार्ड चलो' कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका आगाज सोमवार को रेढ़ाखोल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानेश्वर ब्लॉक के साहासपुर गांव से किया गया। इसमें राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, ओडिशा के प्रभारी पूर्णचंद्र पाढ़ी, रियाजुल अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ महारथी, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश आवाहक आसफ अली खान, संबलपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष स्वांई, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुतापा मित्र, प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव सुरेखा साहू समेत बरगढ़, बलांगीर और सोनपुर के अनेक कांग्रेसी दिग्गज शामिल हुए तथा बेरोजगारी की समस्या को लेकर केंद्र की भाजपा और ओडिशा के बीजद सरकार पर निशाना साधा।

खुद को गरीब बता देशवासियों को बरगला रहे मोदी

इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीवी श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में एक भी वायदा पूरा नहीं किया। इसी को लेकर कांग्रेस ने गांव-कस्बों के लोगों को जागरूक करने की खातिर यह कार्यक्रम शुरू किया है। खुद को गरीब बताकर मोदी जी ने देशवासियों को खूब बरगलाया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष में 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने के वादे को भुला दिया। कांग्रेस के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। नोटबंदी और जीएसटी से रोजगार छीन लिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च के बावजूद भाजपा शासित राज्यों में बेटियां असुरक्षित हैं। भाजपा ने अच्छे दिन का वायदा किया था, जो कहीं नहीं दिख रहा।

75 फीसद स्थानीय लोगों को संयंत्रों में दिलाएंगे नौकरी

श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आने के बाद पार्टी अपने वायदों को पूरा कर रही है। अगर ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनी तो 75 फीसद स्थानीय युवाओं को संयंत्रों में नौकरी और किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी