वन विभाग के झारसुगुडा मंडल ने मनाया वन महोत्सव

संसू ब्रजराजनगर वन विभाग के झारसुगुडा मंडल कार्यालय की ओर से बुधवार को कुकुरजंगा र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:27 PM (IST)
वन विभाग के झारसुगुडा मंडल ने मनाया वन महोत्सव
वन विभाग के झारसुगुडा मंडल ने मनाया वन महोत्सव

संसू, ब्रजराजनगर : वन विभाग के झारसुगुडा मंडल कार्यालय की ओर से बुधवार को कुकुरजंगा रोड पर 71वां वन महोत्सव मनाया गया। मौके पर जिला वन अधिकारी एलके पात्र की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ब्रजराजनगर विधायक किशोर महांती ने पौधारोपण की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। विभागीय एसीएफ बारला ने कार्यक्रम का संचालन किया। अतिथियों द्वारा बाघमुंडा पंचायत की वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष को पौधारोपण में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगद 20 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वन महोत्सव मेंशामिल आरसी नाथ तापस रॉयचौधुरी, आशीष शुक्ल, रविन्द्र दीक्षित, शशि तिवारी, सौम्यरंजन बेहेरा, मन दास, टेक रोहिदास, पवन सुल्तानिया, अरुण चैनी, प्रशांत जेना, त्रिनाथ गुआल, जयप्रकाश कुंवर ने भी पौधा लगाया।

इसी तरह बीजू पटनायक सोशल एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से तापस रॉय चौधरी के नेतृत्व में देबाडीह गांव में पौधारोपण किया गया। इस दौरान करीब साढे तीन सौ फलदार व छायादार पेड़ के पौधे लगाये गये।

chat bot
आपका साथी