अंतरजिला लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

पिछले तीन वर्ष से संबलपुर समेत पांच जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द साबित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 04:30 PM (IST)
अंतरजिला लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
अंतरजिला लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : पिछले तीन वर्ष से संबलपुर समेत पांच जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द साबित बने अंतरजिला लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को कु¨चडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कु¨चडा पुलिस ने इससे पहले एक सितंबर को इसी गिरोह के एक सदस्य को बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। इन चारों के खिलाफ वर्ष 2010 से अब तक अस्सी से भी अधिक आपराधिक मामले पांच जिला में दर्ज हैं।

शनिवार की शाम कु¨चडा थाना में एसडीपीओ नृपचरण डनेसना और कु¨चडा थानाधिकारी प्रकाश कर्ण ने बताया कि 10 अगस्त 2018 के दिन अन्नपूर्णा फाइनेंस ग्रुप के मैनेजर भवानी महापात्र सहयोगी के साथ जनमकिरा से 37 हजार रुपया वसूली कर लौट रहा था तभी साउंटीमाल गांव के निकट दो बाइक सवार लोगों ने धक्का मार कर गिरा दिया और पिस्तौल दिखाकर नकदी और पांच मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। लूट की रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान एक सितंबर को टुना नायक नामक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

उससे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने महुलापाली थाना अंतर्गत केशेईबाहाल गांव में छापेमारी कर वहां से गिरोह के सरगना धनेश्वर झांकर उर्फ टिमा समेत मानस रंजन धल और संजीव प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, तीन ¨जदा कारतूस, नकद 12 हजार 250 रुपये जब्त किए गए। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना धनेश्वर झांकर पर वर्ष 2014 से अब तक 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि 10 मामलों में गैरजमानती वारंट जारी है। वहीं संजीव प्रधान पर वर्ष 2010 से अब तक 26 आपराधिक मामले और मानस रंजन धल पर वर्ष 2014 से अब तक 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके खिलाफ संबलपुर, झारसुगुड़ा, देवगढ़, अनुगुल और ढेंकानाल जिला के कई पुलिस थानों में मामले दर्ज है।

---------

गिरफ्तार आरोपी और दर्ज अपराध

- धनेश्वर झांकर उर्फ टिमा, रासनपुर, सदर थाना, संबलपुर जिला, अप्रैल 2010 से अब तक संबलपुर जिला में 27 और अनुगुल जिला में एक मामला। संबलपुर जिला में धनेश्वर के खिलाफ 10 गैरजमानती वारंट।

- मानस रंजन धल, किरबा, बुर्ला थाना, संबलपुर जिला। जून 2014 से अब तक संबलपुर जिला में 20 मामले।

- संजीव प्रधान, सानचांगुडिया, छेंदीपदा थाना, अनुगुल जिला, अप्रैल 2010 से संबलपुर, देवगढ़, अनुगुल, ढेंकानाल जिला के विभिन्न थानों में 26 मामले। राहुल राजेश के नाम से भी चर्चित।

- टुना नायक, छेंदीपदा, अनुगुल जिला, पहली सितंबर को गिरफ्तार, वर्तमान जेल में बंद।

--------

आरोपियों से जब्त सामग्री

- एक पिस्तौल और तीन कारतूस।

- दो बाइक समेत एक अन्य बाइक पहले से जब्त।

- चार मोबाइल फोन, एक रंगीन टीवी, दो गैस सिलेंडर, कुर्सी।

- नकद 12 हजार 250 रुपये।

chat bot
आपका साथी