खिदमत ने जिलाधीश को सौंपा संग्रह राशि का चेक

प्रलयंकारी बाढ़ से प्रभावित केरलवासियों के लिए मुस्लिम संगठन खिदमत की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 10:22 PM (IST)
खिदमत ने जिलाधीश को सौंपा संग्रह राशि का चेक
खिदमत ने जिलाधीश को सौंपा संग्रह राशि का चेक

संसू, संबलपुर : प्रलयंकारी बाढ़ से प्रभावित केरलवासियों के लिए मुस्लिम संगठन खिदमत की ओर से संग्रहित राशि शनिवार को जिलाधीश समर्थ वर्मा को सौंप दी गई। जिलाधीश के जरिये यह सहायता राशि केरल बाढ़ राहत कोष को भेजी जाएगी।

खिदमत की ओर से बताया गया है कि बाढ़ प्रभावित केरलवासियों के लिए बकरीद की शाम से सहायता राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में कुल 31, 333 रुपये संग्रह किए गए। इस राशि का चेक बनवाकर जिलाधीश वर्मा को सौंपा गया है। इस अवसर पर खिदमत के अध्यक्ष अब्दुल करीम, मो. असलम, मो. जावेद, सलीम खन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी