बेलपहाड़ में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव

संसू ब्रजराजनगर झारसुगुड़ा जिले के बेलपहाड़ से सोमवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 06:19 AM (IST)
बेलपहाड़ में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव
बेलपहाड़ में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव

संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले के बेलपहाड़ से सोमवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 100 पहुंच गई है। बेलपहाड़ में एक 28 वर्षीय पुरुष तथा एक 26 वर्षीय महिला के पॉजिटिव मिलने का कारण एक कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आना बताया गया है। महिला की रिपोर्ट 25 जून को पॉजिटिव आई थी। तीसरा संक्रमित व्यक्ति एक 33 वर्षीय युवक है जो 20 जून को बिहार से आने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। शहर का चौथा संक्रमित एक 10 वर्षीय बालक है जो 22 जून को अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल से लौटा था। संतोष की बात है की चारों संक्रमित क्वारंटाइन सेंटर में मिले हैं।

chat bot
आपका साथी