बंधाई कार्य से मुंशी को हटाने का विरोध

जेएनएन संबलपुर झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा केंदुपत्ता डिविजन के बंधाई कार्य में मुंशी को ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:20 AM (IST)
बंधाई कार्य से मुंशी को हटाने का विरोध
बंधाई कार्य से मुंशी को हटाने का विरोध

जेएनएन, संबलपुर, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा केंदुपत्ता डिविजन के बंधाई कार्य में मुंशी को नियोजित नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज होकर ओडिसा केंदू कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। जिस दिन से डिविजन में पत्ता का बीड़ा बधाई कार्य शुरु हुआ है। उस दिन से मुंशियों को नियोजित न कर वेतन से वंचित रखा गया है। संघ ने सात दिनों में मुंशी को बंधाई के काम में नियोजित कर वेतन नहीं दिया जाता है तो काम बंद कर आंदोलन करने कि चेतावनी दी है।

डिविजन के महासचिव दिनेश बेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीड़ा बंधाई कार्य में मुंशी को अलग रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति में मुनसी को 90 दिन की नियुक्ति की व्यवस्था है। उसी के अनुसार पतों की कटाई, गोदाम घर कि मरम्मत, संग्रह,व बंधाई आदि कार्यों में मुनसियों की नियुक्ति दी जानी चाहिए। मगर सरकार कि घोषणा के विरुद्ध में कार्य किया जा रहा है।घोषणा अनुसार अगर मुनसियो को नियुक्ति नहीं दी गई तो बाध्य होकर संघ आंदोलन का मार्ग अपनाएगा की चेतावनी बैठक में दी गई है।

chat bot
आपका साथी