घर के साथ जिंदा जली विवाहिता, हत्या का आरोप

नुआंखाई में एक घर में आग लग गई, जिसमें एक विवाहिता बुरी तरह झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:56 AM (IST)
घर के साथ जिंदा जली विवाहिता, हत्या का आरोप
घर के साथ जिंदा जली विवाहिता, हत्या का आरोप

संबलपुर, जेएनएन। नुआंखाई की पूर्व संध्या स्थानीय धमा अंतर्गत बदुआपाली गांव में एक दुखद घटना हो गई। किसी वजह से एक घर में आग लग गई, जिसमें एक विवाहिता बुरी तरह झुलस गई और इलाज के दौरान बुर्ला स्थित मेडिकल हास्पीटल में उसकी मौत हो गई। इस घटना को मृतका सावित्री मुंडा के मायके वालों ने हत्या का मामला बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर धमा पुलिस मृतका के पति धरम मुंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार के दिन पोस्टमार्टम के बाद मृतका सावित्री का शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना गुरुवार की शाम तब हुई जब बदुआपाली गांव की 40 वर्षीय सावित्री मुंडा अपने घर में नुआखाई पर्व की तैयारी कर रही थी। घर में किसी वजह से आग लग गई और सावित्री बाहर निकल नहीं सकी। उसके पति धरम मुंडा ने इस बारे में गांव के वार्ड मेंबर को बताया तब 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया, लेकिन गांव का रास्ता खराब होने से एंबुलेंस धरम के घर तक पहुंच नहीं सकी। तब एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुरी तरह झुलसी सावित्री को घर से बाहर निकाला और उसे लेकर इलाज के लिए संबलपुर सदर अस्पताल पहुंचाया।

सावित्री की गंभीर हालत के देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बुर्ला स्थित मेडिकल हास्पीटल स्थानांतरित किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका सावित्री के मायके वालों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिसके आधार पर धमा पुलिस मृतका के पति धरम को हिरासत में लिया है।

chat bot
आपका साथी