भाजयुमो का राजस्व आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

जागरण संवाददात, संबलपुर : बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रि

By Edited By: Publish:Tue, 22 Nov 2016 02:49 AM (IST) Updated:Tue, 22 Nov 2016 02:49 AM (IST)
भाजयुमो का राजस्व आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

जागरण संवाददात, संबलपुर :

बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से उत्तरांचल राजस्व आयुक्त कार्यालय के सामने धरना- प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही राजस्व आयुक्त के अनुसचिव बेणुपाणि मिर्धा के हवाले से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। गौरतलब है कि वर्ष 1959 में स्थापित पश्चिम ओडिशा के इस एकमात्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को हाल के वर्षों में राज्य सरकार ने स्वशासन का दर्जा दिया है। बावजूद इसकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।

इस धरना- प्रदर्शन में भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी माझी, पूर्व मंत्री जयनारायण मिश्र, नाउरी नायक, कर्नल प्रभात पंडा, वेणुधर दास, शंभू बरेलिया, श्रीकांत पाणिग्राही, कान्हुराम शर्मा, शिव दीवान, शुभेंदु नायक, चंद्रशेखर नायक, उत्तम बिस्वाल व मंटू अग्रवाल सहित अन्य भी थे।

chat bot
आपका साथी