बामडा क्वारंटाइन केंद्र में भूख से बेहाल प्रवासी

संसूबामड़ा विश्व व्यापी करोना महामारी से प्रवासियों को बचाव के लिए सरकार क्वारंटाइन सेंट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:22 AM (IST)
बामडा क्वारंटाइन केंद्र में भूख से बेहाल प्रवासी
बामडा क्वारंटाइन केंद्र में भूख से बेहाल प्रवासी

संसू,बामड़ा : विश्व व्यापी करोना महामारी से प्रवासियों को बचाव के लिए सरकार क्वारंटाइन सेंटरों पर करोड़ों खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारियों की उदासीनता के कारण क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों को ठीक से भरपेट खाना भी नसीब नही हो रहा है। क्वारंटाइन सेंटर की अव्यवस्था का आलम यह है कि प्रवासी ठीक से खाना नहीं मिलने पर बाजार जाकर खाना खा रहे है। बामड़ा ब्लॉक मुख्यालय में एक भी क्वारंटाइन सेंटर नहीं होने से प्रवासियों या संदिग्धों को ग‌र्ल्स स्कूल हॉस्टल में प्रवासियों को ठहराया जाता है। लेकिन इनकी खाने पीने कि व्यवस्था नहीं किए जाने से भूखे पेट रहना पड़ता है। बामड़ा से 50 किमी दूर पर बने क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों के ले जाने को गाड़ी की व्यवस्था नही की जा रही है। बामड़ा ग‌र्ल्स हॉस्टल में रहने वाले एक प्रवासी ने केंद्र में खाना नहीं मिलने और अव्यवस्था को लेकर वीडियो बनाकर वायरल किया है। जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। इस होस्टल में एक युवती और 2 युवक को ठहराया गया है। होस्टल में कोई सुरक्षा कर्मी भी नही रहता। महिला और पुरुष को अलग-अलग रखने का प्रावधान होने के बावजूद एक साथ ठहराने को पूर्व विधायक राजेन्द्र छतरिया ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। छतरिया ने कुचिंडा एसडीएम विश्वरंजन नायक और बामड़ा तहसीलदार से भी क्वारंटाइन सेंटरों में चल रहे अव्यवस्था को लेकर गहरी चिता जताई। तहसीलदार कुल्लू ने केंद्रों में चल रहे अव्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने का भरोसा दिया है।

chat bot
आपका साथी