अोडिशा में ऑटो चालकों का कारनामा एक ने लूटा तो दूसरे ने लौटाया

ओडिशा में ऑटो चालक ने र्इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए यात्री का खोया हुआ सामान पुलिस स्टेशन में लौटा दिया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 12:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 12:18 PM (IST)
अोडिशा में ऑटो चालकों का कारनामा एक ने लूटा तो दूसरे ने लौटाया
अोडिशा में ऑटो चालकों का कारनामा एक ने लूटा तो दूसरे ने लौटाया
संबलपुर, जेएनएन। शहर में ऑटो चालकों की भरमार हो जाने से कई चालक बगैर लाइसेंस के तिपहिया चलाने के साथ यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। रात के समय कुछ चालक इस तरह की मनमानी कर यात्रियों का शोषण भी करते रहे हैं। अब तो कुछ चालक यात्रियों से लूटपाट भी करने लगे हैं। इन सब के बीच एक सुखद खबर है कि एक यात्री ऑटो में अपना सामान भूल गया चालक के यात्री का सामान लौटाकर उसे बड़ी परेशानी से बचा लिया।

मंगलवार को स्थानीय वीर सुरेंद्र साय स्टेडियम में भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में ढेंकानाल जिला के हिंदोल का सुरेंद्र साहू भी शामिल होने आया था। रैली में शामिल होने के बाद वह लक्ष्मी टॉकीज चौक से ऑटो में सवार होकर संबलपुर सिटी स्टेशन तक गया और हड़बड़ी में अपना एयर बैग ऑटो में ही भूल गया। थोड़ी देर बाद जब उसे इसका पता चला तब वह स्टेशन से बाहर आया तो ऑटो नहीं था। बैग में सुरेंद्र के सर्टिफिकेट और अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। 

 
ऐसे में वह बैग खो जाने की शिकायत दर्ज कराने धनुपाली थाना पहुंचा। यहां वह शिकायत दर्ज करा रहा था तभी एक ऑटो चालक सुरेंद्र के बैग को जमा कराने पहुंचा। उसने बताया कि एक युवक उसके ऑटो में अपना बैग भूल गया था। ऑटो चालक दुर्गापाली निवासी सुधीर साहू ने थाने में बैग के मालिक सुरेंद्र को देखा और पुलिस को बताया कि बैग सुरेंद्र का है। तब पुलिस ने चालक सुधीर से बैग लेकर सुरेंद्र को सौंप 
दिया। सुरेंद्र ने बैग वापस करने के लिए चालक सुधीर के प्रति आभार जताया ।
 
वहीं दूसरी तरफ टाउन थाना क्षेत्र के बुढाराजा इलाके में रहने वाले बांके साहू ने एक ऑटो चालक के खिलाफ ढाई हजार रुपये लूटने का मामला थाना में दर्ज कराया है। बांके ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि सोमवार की रात वह संबलपुर रोड स्टेशन से संबलपुर स्टेशन जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ था। एक सुनसान स्थान पर चालक ने ऑटो रोक दिया और भयभीत कर उसकी जेब से ढाई हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।  
 
chat bot
आपका साथी