आय से अधिक संपत्ति में जेल गया सहायक अभियंता

जिला के रेढ़ाखोल स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता श्यामसागर साय के चार ठिकानों की जांच और तलाशी के बाद उसके पास करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये की चल- अचल संपति के खुलासे के बाद संबलपुर विजिलेंस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:18 AM (IST)
आय से अधिक संपत्ति में जेल गया सहायक अभियंता
आय से अधिक संपत्ति में जेल गया सहायक अभियंता

संवाद सूत्र, संबलपुर : रेढ़ाखोल स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता श्यामसागर साय के चार ठिकानों की जांच और तलाशी के बाद उसके पास करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये की चल-अचल संपति के खुलासे के बाद संबलपुर विजिलेंस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विशेष विजिलेंस जज के सर्च वारंट के बल पर संबलपुर विजिलेंस एसपी के निर्देश पर सहायक अभियंता के सुंदरगढ़ और रेढ़ाखोल के चार ठिकानों पर जांच और तलाशी लेने के बाद आय से अधिक संपति का खुलासा हुआ था। शनिवार को सहायक अभियंता श्यामसागर को सुंदरगढ़ में विजिलेंस जज के सामने हाजिर किया गया। जहां उसकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी