रूपक गोलीकांड में फरार आरोपित बलांगीर से गिरफ्तार

विगत 27 जनवरी की शाम फार्म रोड में हुए गोलीकांड के दो फरार आरोपितों को पुलिस ने बलांगीर से गिरफ्तार कर शहर लाने के बाद जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:37 AM (IST)
रूपक गोलीकांड में फरार आरोपित बलांगीर से गिरफ्तार
रूपक गोलीकांड में फरार आरोपित बलांगीर से गिरफ्तार

संसू, संबलपुर : विगत 27 जनवरी की शाम फार्म रोड में हुए गोलीकांड के दो फरार आरोपितों को खेतराजपुर पुलिस ने बलांगीर से गिरफ्तार कर शहर लाने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है। वहीं गोलीकांड में घायल रूपक स्वांई इलाज के बाद ठीक होकर वापस घर आ चुका है।

घटना वाली शाम रूपक का बड़ा भाई टिकू स्वांई अपनी पत्नी के साथ कहीं जाने निकला था। तभी बाइक में सवार तीन युवक उसके पास से गुजरे और टिकू की पत्नी से टकरा गए। इसी बात को लेकर टिकू और बाइक सवार युवकों के बीच बहस हो गई। रूपक को जब इसका पता चला तो वह घटनास्थल पर पहुंचा और युवकों के साथ उलझ गया। तभी बाइक सवारों का अन्य एक साथी भी वहां पहुंच गया। बहस बढ़ जाने पर एक युवक ने रूपक पर तमंचे से गोली चला दी और फिर चारों फरार हो गए थे। इसकी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था जबकि अन्य दो फरार थे। शुक्रवार को फरार आरोपितों के बारे में खेतराजपुर पुलिस को सूचना मिलने पर टीम बलांगीर पहुंच गई। वहां से इस गोलीकांड में संलिप्त स्टेशनपाड़ा के रोशन सुना और हीराकुद कॉलोनी के आशीष सुना को गिरफ्तार कर शहर लायी और पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी