नाश्ते की गुमटी जलाने में नशेड़ी गिरफ्तार

धनुपाली थाना अंतर्गत आंबेडकर नगर में रोजाना नशे में उपद्रव मचाने और बीते गुरुवार की रात गोविदटोला इलाके में सावित्री सिंदरिया नामक महिला के नाश्ते की गुमटी में आग लगाने के आरोप में सोमनाथ नायक उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 11:48 PM (IST)
नाश्ते की गुमटी जलाने में नशेड़ी गिरफ्तार
नाश्ते की गुमटी जलाने में नशेड़ी गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : धनुपाली थाना अंतर्गत आंबेडकर नगर में रोजाना नशे में उपद्रव मचाने और बीते गुरुवार की रात गोविदटोला इलाके में सावित्री सिंदरिया नामक महिला के नाश्ते की गुमटी में आग लगाने के आरोप में सोमनाथ नायक उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते चंद दिनों में उपद्रवियों ने मोतीझरन इलाके में स्कार्पियो और हीराकुद कॉलोनी इलाके में खड़ी कार सहित शक्ति चौक समीप एक नाश्ते के ठेले में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। धनुपाली पुलिस के अनुसार, गुरुवार की देर रात आंबेडकर नगर निवासी सोमनाथ नायक उर्फ राजा ने गोविदटोला में नाश्ते की गुमटी में आग लगा दी थी। अगले दिन सावित्री सिंदरिया नामक महिला ने अपनी गुमटी में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आगजनी के आरोपित सोमनाथ उर्फ राजा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी