Odisha: भुवनेश्वर में ट्रक के केबिन से मिला 273.8 किलो गांजा, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार

Odisha News गांजे का कुल वजन 273.8 किलो है। ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। दोनों झारखंड के धनबाद जिले के हैं। 2020 से लेकर अबतक एनसीबी की ओर से ओडिशा में 8 हजार 983 किलो गांजा बरामद किया जा चुका है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 29 May 2023 02:59 AM (IST) Updated:Mon, 29 May 2023 02:59 AM (IST)
Odisha: भुवनेश्वर में ट्रक के केबिन से मिला 273.8 किलो गांजा, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
Odisha News: ट्रक की तलाशी में मिला 273.8 किलो गांजा।

संवाद सूत्र, संबलपुर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भुवनेश्वर जोन ने रविवार की दोपहर राजधानी भुवनेश्वर के रसूलगढ़ इलाके से एक ट्रक की तलाशी लेकर 273.8 किलो गांजा जब्त किया। इसके साथ ही झारखंड के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

एनसीबी के सूत्र के अनुसार, अंतर प्रांतीय गांजा सिंडिकेट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य को लेकर वर्ष 2020 से ओडिशा में एनसीबी की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत रविवार के दिन एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी की टीम ने ओडिशा से झारखंड की ओर जाते एक ट्रक की तलाशी लेकर ड्राइवर के केबिन में बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखे गए गांजा के पैकेटों को जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

जब्त गांजा के पैकेटों का कुल वजन 273.8 किलो निकला। ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों झारखंड प्रदेश के धनबाद जिले के हैं और गांजा लेकर झारखंड जा रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2020 से लेकर अबतक एनसीबी की ओर से ओडिशा में 8 हजार 983 किलो गांजा और 28.3 किलो अफीम समेत 53 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी