कोइड़ा में वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर

सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा थाना अंतर्गत मालदापंचायत के मुंडाजोड़ा चौक के पास रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर चोट लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:27 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:27 AM (IST)
कोइड़ा में वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर
कोइड़ा में वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा थाना अंतर्गत मालदापंचायत के मुंडाजोड़ा चौक के पास रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पथावरोध कर दिया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गणुआ मुंडाजोड़ा गांव निवासी सुभाष मुंडा, कालीपदा गांव के गोरा मुंडा व उनका एक साथ सलमान एक बाइक से रात को घर लौट रहे थे। सलमान बाइक चला रहा था जबकि अन्य दोनों पीछे बैठे थे। मुंडाजोड़ा चौक के पास मल्टी एक्सल वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वे गिर गए। वाहन की चपेट में आने से सुभाष व गेरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सलमान को गंभीर चोट लगी। सलमान कोगंभीरहालत में इलाज के लिए कोइड़ा अस्पताल लाया गया जहां से राउरकेला भेजा गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और शव को रखकर पथावरोध कर दिया एवं मुआवजे की मांग की। सूचना मिलने पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। दोनों के शवों को जब्त करने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा पुलिस मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।

करमडीह में कुएं से शव बरामद : सुंदरगढ़ सदर थाना अंतर्गत करमडीह गांव के एक परित्यक्त कुएं से एक व्यक्ति का शव मिला। कुएं से दुर्गंध आने के कारण लोगों को इसका पता चला एवं पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग की सहायता से शव को बाहर निकाला। केवल कंकाल बचा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस की ओर से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी