राहगीर को लूटने में दो को जेल, दो की तलाश जारी

आधी रात को स्टेशन से निकल कर नया बस स्टैंड जाने के दौरान झारखंड के सिमडेगा के दो युवकों को लूटने के आरोप में प्लांट साइट पुलिस ने गोपबंधुपाली में रहने वाले मो सलीम और मो जलील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही इनके फरार दो साथियों की तलाश में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 06:21 AM (IST)
राहगीर को लूटने में दो को जेल, दो की तलाश जारी
राहगीर को लूटने में दो को जेल, दो की तलाश जारी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : आधी रात को स्टेशन से निकल कर नया बस स्टैंड जाने के दौरान झारखंड के सिमडेगा के दो युवकों को लूटने के आरोप में प्लांट साइट पुलिस ने गोपबंधुपाली में रहने वाले मो सलीम और मो जलील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही इनके फरार दो साथियों की तलाश में जुटी है। प्लांट साइट थाना अधिकारी अनिल प्रधान के अनुसार झारखंड राज्य के सिमडेगा के बांगबेड़ा गांव निवासी फईदुस मिज और श्रीनुस कुल्लु मेमू ट्रेन से शनिवार रात 12:15 बजे राउरकेला स्टेशन में उतरे। दोनों सिमडेगा जाने के लिए बस स्टैंड जा रहे थे। तभी चार युवकों ने फईदुस और श्रीनुस को घेर लिया। लुटेरों ने फईदुस का मोबाइल और नकद रुपया लूट लिया। इस दौरान दोनों युवकों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की सहायता से गोपोबंधुपाली में रहने वाले दो लुटेरे मो सलीम और मो जलील को पकड़ लिया। जबकि लूटेरे गैंग के दो सदस्य फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर प्लांट साइट पुलिस घटना स्थल पहुंच कर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़ित फईदुस मिज ने थाना में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस एक मामला दर्ज कर दोनों लुटेरों को रविवार देर शाम को कोर्ट चालान कर दिया। साथ ही फरार दो लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी