स्टेशन में खाना बेचते सात वेंडर पकड़े गए

राउरकेला आरपीएफ व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से स्टेशन मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 06:17 PM (IST)
स्टेशन में खाना बेचते सात वेंडर पकड़े गए
स्टेशन में खाना बेचते सात वेंडर पकड़े गए

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला आरपीएफ व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से स्टेशन में अवैध रूप से खाना सहित अन्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिसके मुख्य उद्देश्य राउरकेला स्टेशन को अवैध वेंडरों से मुक्त रखना है। इसके तहत स्टेशन में अवैध रूप से खाना बेचते हुए सात वेंडरों को पकड़ा गया।

राउरकेला स्टेशन को अवैध वेंडर मुक्त करने के लिए राउरकेला आरपीएफ ओसी सुधीर कुमार तथा क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया है। स्टेशन में यात्रियों को अवैध रुप से खाना सहित अन्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को दोनों विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य कर्मचारियों ने सात वेंडरों को स्टेशन से पकड़ा। सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। जबकि आगामी 28 सितंबर को सभी वेंडरों को राउरकेला में आयोजित होने वाले स्पेशल अभियान के दौरान कांटाबाजी मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर होकर मजिस्ट्रेट द्वारा तय जुर्माने की भरपाई करनी होगी। हाजिर नहीं होने वाले वेंडरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी