रासायनिक आपदा रोकने के उपायों पर हुई चर्चा

राउरकेला इसिपात संयंत्र (आरएसपी) के सेफ्टी ट्रेनिग हॉल में रासायनिक आपदा निवारण दिवस का पालन भोपाल गैस आपदा पर एक वीडियो फिल्म की स्क्रीनिग सत्र के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में ओडिशा सरकार के फैक्?ट्री एवं बॉयलर के सहायक निदेशक मनोज कुमार मिश्र ने समारोह का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:49 PM (IST)
रासायनिक आपदा रोकने के उपायों पर हुई चर्चा
रासायनिक आपदा रोकने के उपायों पर हुई चर्चा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सेफ्टी ट्रेनिग हॉल में रासायनिक आपदा निवारण दिवस मनाया गया। इस मौके पर भोपाल गैस आपदा पर एक वीडियो फिल्म की स्क्रीनिग सत्र का आयोजन हुआ और इसी के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर ओडिशा सरकार के फैक्ट्री एवं बॉयलर के सहायक निदेशक मनोज कुमार मिश्र ने समारोह का उद्घाटन किया। मुख्य महाप्रबंधक, सीओ एवं सीसी बी पटनायक, महाप्रबंधक प्रभारी, सुरक्षा, अग्निशमन एवं पर्यावरण, एसके आचार्य भी मंच पर उपस्थित थे।

कोक ओवन्स, कोल केमिकल और सुरक्षा इंजीनियरिग विभाग के अधिकारियों और ठेका श्रमिकों सहित कुल 70 कर्मचारियों ने अलग-अलग चरणों के सत्र में भाग लिया। दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। भोपाल गैस त्रासदी - उल्लंघन और नियंत्रण के उपाय तथा सीसीडी में रासायनिक दुर्घटना को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का संक्षिप्त अवलोकन पर सत्र सहायक महा प्रबंधक सीसीडी पीयूष जैन द्वारा लिया गया। आपदा प्रबंधन के विभिन्न नियमों और विनियमों, सुरक्षा अधिकारियों की भूमिका और रासायनिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रबंधन द्वारा उठाए गए आवश्यक कदम पर दूसरा सत्र मनोज कुमार मिश्र द्वारा लिया गया। इस अवसर पर भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उप महाप्रबंधक सुरक्षा जेपी मल्लिक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक सुरक्षा बीके पाढ़ी ने किया।

chat bot
आपका साथी