गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर शर्बत वितरण

जागरण संवाददाता, राउरकेला: शहर में गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर विभिन्न गुरुद्वारों म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 May 2017 11:17 AM (IST) Updated:Tue, 30 May 2017 11:17 AM (IST)
गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर शर्बत वितरण
गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर शर्बत वितरण

जागरण संवाददाता, राउरकेला:

शहर में गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर विभिन्न गुरुद्वारों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें राहगीरों में शर्बत एवं चना प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं सिविल टाउनशिप स्थित गुरुद्वारा में छाबिल सेवा समेत गुरु का लंगर लगाया गया।

सिविल टाउनशिप स्थित गुरुद्वारा श्री अर्जुन देवजी में सुबह 11 बजे से दा्े्पहर 1.30 बजे तक कीर्तन एवं कथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रागी जत्था भाई कुलदीप ¨सह तथा हजुरी रागी जत्था भाई हरमन ¨सह द्वारा कीर्तन किया गया। वहीं भाई परमजीत ¨सह की ओर से कथा का पाठ किया गया। यहां पर छाबिल सेवा समेत गुरु का लंगर भी लगाया गया। इसके समेत श्री गुरु श्री ¨सह सभा गुरुद्वारा तथा सिख सेवा समिति के साथ सेक्टर-16 स्थित इस्पात गुरुद्वारा की ओर से भी सेवा कार्य किया गया। जिसमें रा्हगीरों के बीच शर्बत एवं चना प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सिख समुदाय से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी