डीएवी तालाब के पास से दस खटाल को आरएमसी ने तोड़ा

बासंती कालोनी के डीएवी तालाब मार्ग में स्थित दस खटालों को शुक्रवार की सुबह ढहा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 04:04 AM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 04:04 AM (IST)
डीएवी तालाब के पास से दस खटाल को आरएमसी ने तोड़ा
डीएवी तालाब के पास से दस खटाल को आरएमसी ने तोड़ा

डीएवी तालाब के पास से दस खटाल को आरएमसी ने तोड़ा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) अंतर्गत बासंती कालोनी के डीएवी तालाब मार्ग में स्थित दस खटालों को शुक्रवार की सुबह ढहा दिया गया। आरएमसी के लैंड गार्ड पोकलेन की सहायता से खटालों को तोड़ दिया। साथ ही उक्त सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर वहां खटाल बना कर रहने वाले लोगों को जगह छोड़ने का निर्देश दिया है। आरएमसी के लैंड गार्ड अधिकारी ने बताया कि आगे में डीएवी तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस दौरान इस रास्ते में मवेशियों को पाल कर यहां ये लोग गंदगी फैलाने के साथ वातावरण को दूषित करने के कारण विभिन्न बीमारी को जन्म देने का काम कर रहे थे। इस कारण इन लोगों को यहां से हटाया गया है। यहां आरएमसी की ओर से सौदर्यीकरण का काम किया जाएगा।

कुतरा में टैक्टर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

: कुतरा अंचल के छुरीचक्का गांव निवासी सुमीत सोरेंग बाइक से वापस दलकी अपने घर लौटने के दौरान सलगाबाहाल के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कुतरा थाना अंचल के छुरीचक्का निवासी सुमात सोरेंग (21) गुरुवार को बाइक से दलकी आया था। देर शाम को वह दलकी से अपने गांव बाइक से लौटने के दौरान सलगाबाहाल के पास ट्रैक्टर ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। रात लगभग 11 बजे परिजन घटनास्थल पहुंच कर इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कारई। शुक्रवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस एक मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी