राहुल ने मोदी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 11:49 PM (IST)
राहुल ने मोदी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
राहुल ने मोदी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को परिवर्तन संकल्प समावेश में प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राह्माणी नदी पर दूसरा ब्रिज बनाने तथा इस्पात जनरल अस्पताल को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा करने के बाद भी इन दोनों प्रोजेक्टों को पूरा करने में अनदेखी की है। उन्होंने यहां से हॉकी उत्कर्ष केंद्र भुवनेश्वर स्थांतरण के लिये यहां की राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि राज्य में वर्तमान किसानों को राज्य सरकार 1200 रुपये प्रदान करती है। लेकिन सूबे में कांग्रेस की सरकार बनी तो न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी 2600 रुपये कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश गरीब नहीं है, लेकिन यहां की जनता गरीब है। क्योंकि यहां की सरकार जनता को लूटती है। ओडिशा में जो विकास हुआ है, वह कांग्रेस ने किया है। राउरकेला स्टील प्लांट, एनआइटी कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान, गरीब व आम जनता के लिये काम करने वाली सरकार है। इस समावेश में अपना वक्तव्य रखने से पूर्व राहुल गांधी ने यहां उनके स्वागत में आदिवासी नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत नृत्य में आदिवासी महिला व पुरुषों के साथ कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ मिलकर ताल से ताल मिलाकर नाचने का भी आनंद लिया। उनके इस नृत्य ने लोगों की तालियां बटोरी।

आदिवासियों के संग नाचे राहुल गांधी : सभास्थल पर पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत आदिवासी पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया। उस समय सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने घोषणा की कि भाषण समाप्त करने के बाद राहुल गांधी नृत्य कर रहे लोगों से जाकर मिलेंगे। लेकिन उसी समय राहुल गांधी ने निरंजन पटनायक की ओर देखकर कुछ इशारा किया। जिसके बाद निरंजन पटनायक ने घोषणा की कि राहुल अभी जाकर मिलेंगे। चंद लम्हों के अंदर स्टेज से उतरकर राहुल नीचे पहुंचे और नृत्य कर रहे लोगों के साथ मिलकर खुद भी नाचने लगे। लगातार पांच मिनट तक राहुल नाचते रहे। राहुल को नाचते देखकर सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हो गया। सभी ने राहुल गांधी ¨जदाबाद व कांग्रेस ¨जदाबाद के नारे लगाए।

भीड़ की राजनीति में जार्ज ने सभी को पछाड़ा

जागरण संवाददाता, राउरकेला: राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने के लिए जुटाई गई भीड़ में ज्यादातर बीरमित्रपुर विधायक जार्ज तिर्की के सर्मथन में आए लोग थे। उनके विधानसभा क्षेत्र सहित अलग-अलग इलाकों से लोग सभास्थल के लिए पहुंचे थे। सेत्टर-8 स्थित जार्ज के कार्यालय में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिन के 12 बजते-बजते लोगों का सैलाब वहां पहुंच गया। जार्ज तिर्की के समर्थकों ने वहां पर लोगों के भोजन की व्यवस्था भी कराई थी। यहां भोजन करने के बाद समर्थक सीधे सभास्थल चले गए। खुद जार्ज इस सभा के लिए पिछले कई दिनों से प्रचार-प्रसार से जुटे थे।

आदिवासियों के संग नाचे राहुल गांधी

जागरण संवाददाता, राउरकेला: सभास्थल पर पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत आदिवासी पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया। उस समय सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने घोषणा की कि भाषण समाप्त करने के बाद राहुल गांधी नृत्य कर रहे लोगों से जाकर मिलेंगे। लेकिन उसी समय राहुल गांधी ने निरंजन पटनायक की ओर देखकर कुछ इशारा किया। जिसके बाद निरंजन पटनायक ने घोषणा की कि राहुल अभी जाकर मिलेंगे। चंद लम्हों के अंदर स्टेज से उतरकर राहुल नीचे पहुंचे और नृत्य कर रहे लोगों के साथ मिलकर खुद भी नाचने लगे। लगातार पांच मिनट तक राहुल नाचते रहे। राहुल को नाचते देखकर सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हो गया। सभी ने राहुल गांधी ¨जदाबाद व कांग्रेस ¨जदाबाद के नारे लगाए।

chat bot
आपका साथी