एशियाटिक गैस में न्यूनतम 35 हजार बोनस

दुर्गा पूजा निकट आते ही जिले के संयंत्रों में बोनस पर वार्ता के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 06:18 PM (IST)
एशियाटिक गैस में न्यूनतम 35 हजार बोनस
एशियाटिक गैस में न्यूनतम 35 हजार बोनस

जागरण संवाददाता, राउरकेला : दुर्गा पूजा निकट आते ही जिले के संयंत्रों में बोनस पर वार्ता के साथ साथ इस इसकी घोषणा भी की जा रही है। वेदव्यास स्थित एशियाटिक ऑक्सीजन गैस प्लांट में शनिवार को बोनस पर सहमति बनने के बाद इसकी घोषणा की गई। इसी तरह उत्कल मोल्डर, सर्वेस रिफैक्ट्रीज, इस्टर्न इक्यूपमेंट में भी बोनस पर सहमति बनी है।

एशियाटिक गैस में मैनेजर अमित कुमार बंका, इंजीनियर जेके बिहारी, एकाउंट्स मैनेजर प्रतीक कयाल, एशियाटिक ऑक्सीजन इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष विष्णु महंती, महासचिव जहांगीर अली, सचिव ताजमुन नेहार, श्रमिक प्रतिनिधि डीपी दास, अशोक राय की मौजूदगी में वार्ता के बाद सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। यहां न्यूनतम 35 हजार एवं अधिकतम 50 हजार रुपये बोनस दिए जाएंगे। सुंदरगढ़ इंडस्ट्रीयल मजदूर यूनियन के साथ प्रबंधन की बातचीत के बाद उत्कल मोल्डर में वेतन का 19 फीसद, सर्वेस रिफैक्ट्रीज में 19 फीसद, इस्टर्न इक्वीपमेंट में 14.4 फीसद बोनस देने पर सहमति बनी है। महासचिव जहांगीर अली ने अन्य संयंत्रों पर बोनस को लेकर बातचीत चलने एवं शीघ्र ही इसकी घोषणा करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी