दहेज पीड़िता को न्याय दिलाने महिला थाना का घेराव

बिसरा थाना अंतर्गत गाड़ा मोहल्ला में दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला को न्याय दिलाने को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से सेक्टर-3 महिला थाना का घेराव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 11:13 PM (IST)
दहेज पीड़िता को न्याय दिलाने महिला थाना का घेराव
दहेज पीड़िता को न्याय दिलाने महिला थाना का घेराव

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बिसरा थाना अंतर्गत गाड़ा मोहल्ला में दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला को न्याय दिलाने को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से सेक्टर-3 महिला थाना का घेराव किया गया। पुलिस की ओर से जांच का भरोसा दिया गया है। शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर महिला कांग्रेस की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निरुपमा बलियार सिंह की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता जार्ज तिर्की, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन सेनापति, प्रशांत सेठी, रोहित जोसफ तिर्की ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि राउरकेला के नाला रोड इलाके की बेटी की बिसरा के गड़ा मोहल्ला निवासी अबू बकर के साथ नवंबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के समय साम‌र्थ्य अनुसार दहेज दिया गया। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक कि उसे जान से मारने का प्रयास किया गया तब वह किसी तरह भाग कर मायके चली आयी। इस संबंध में थाना में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। बार बार थाना का चक्कर काटने के बाद विगत 17 फरवरी को उसे पकड़ा गया पर धारा 307 को हटा दिये जाने से उसे जमानत मिल गयी। उत्पीड़न में शामिल सास व ननद पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। थाना घेराव की खबर मिलने पर एसडीपीओ तथा महिला थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा देने पर आंदोलन स्थगित किया गया। इसमें शोभा सिंह, दीपक साहू, कल्याण पूर्ति, मंजू देवी, देवब्रत बिहारी, संतोष बिस्वाल, चितरंजन महंती, कीर्तन दास, निहार दास, आरपी सिंह, कैलास साहू, सिद्धेश्वर मल्लिक, सुमंत महापात्र, बंटी खान, जाफर नुमान, मो. मिराज, रघुनाथ दास प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी