मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने निकला रथ

आगामी आम चुनाव को लेकर भाजपा ने अबकी बार फिर मोदी सरकार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 11:49 PM (IST)
मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने निकला रथ
मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने निकला रथ

जागरण संवाददाता, राउरकेला: आगामी आम चुनाव को लेकर भाजपा ने अबकी बार फिर मोदी सरकार का नारा दिया है। गुरुवार को शहर में भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के लिए यहां पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रामकृपाल यादव ने भी यह बात दोहराई। उन्होंने दावा किया कि आगामी आम चुनाव में भाजपा 400 से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भंज भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, वरिष्ठ भाजपा नेता किशुन साहु, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमेश अग्रवाल बरसुआं वाले, प्रदेश सचिव धीरेन सेनापति, पूर्व नगरपाल निहार राय, जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, प्रमिला दास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लतिका पटनायक मंचासीन थे।

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आज से पूरे देश में भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार की सफलता तथा उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराया जाएगा। उन्होने बताया कि विगत पौने पांच साल में केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय काम किया है। जिसमें अब तक 6 करोड़ लाभुकों को उज्जवला गैस कनेक्शन मिल चुका है। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। स्वच्छता अभियान में भी देश भर में काफी काम किया गया है। ओडिशा में 2014 में खुले में शौच से मुक्त अंचलों का फीसद 12 फीसद थी, अब यह 80 फीसद हो गई है। देश में यह 34 फीसद थी, जो अब तक 99 फीसद हो गई है। इस दौरान उन्होंने नवीन पटनायक सरकार पर केंद्रीय योजनाओं का लागू न होने से इसका लाभ राज्य वासियों को न मिलने की बात कही। आयुष्मान भारत योजना इसका ज्वलंत उदाहरण है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत प्रचार गाड़ी को रवाना किया। यह गाड़ी 147 विधानसभा तथा 21 लोकसभा अंचल का दौरा करेगी।

chat bot
आपका साथी